IND vs AFG Day-1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, गिल ने लगाया शतक तो IPL में फ्लॉप शो के बाद पंत ने की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने कमाल की बल्लेबाजी की है। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। भारत के लिए केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया। इसके अलावा साई सुदर्शन और ऋषभ पंत के बल्ले से भी अर्धशतक निकला।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया पूरे दिन खेल में अपना दबदबा बनाए रखी। भारत के लिए केएल राहुल ने शतक लगाया, जबकि साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल स्टंप्स तक 103 रन और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *