आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई, मंगलवार से शुरु होंगे। पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। फैंस के बीच आईपीएल को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। लीग स्टेज में 70 मैचों की जंग के बाद अब टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर है। आईपीएल के नए विजेता का फैसला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगा। इससे पहले एक आंकड़ा सामने आया है, जिसने हैरान कर दिया है।

आईपीएल के आंकड़ों पर गौर करें, तो अधिकतर ऐसा देखने को मिला है, जो टीम पहला क्वालिफायर मैच जीतती है, वही विजेता बनती है। लीग के इतिहास में सिर्फ चार बार ऐसा हुआ है, जब कोई टीम पहला क्वालिफायर हारने के बाद भी चैंपियन बनी है। एक टीम ने तो दो बार ये कारनामा किया है।
IPL के चौंकाने वाले आंकड़े
आईपीएल के अब तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं और 19वां सीजन समाप्त होने की तरफ है। इन 18 सीजन में अब तक चार बार ऐसा हुआ है, जब दूसरा क्वालिफायर खेलने वाली टीम ने ट्रॉफी उठाई है। सबसे पहले ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स ने किया था, जब उन्होंने 2010 में पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा मुंबई ने दो बार ये कारनामा किया था। उन्होंने 2013 और 2017 में दूसरा क्वालिफायर खेलकर खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद एकमात्र ऐसी टीम है, जो एलिमिनेटर मुकाबला खेलकर चैंपियन बनी है।
हैदराबाद ने 2016 के फाइनल में बेंगलुरु को हराया था और ये कारनामा किया था। इन चार सीजन के अलावा अब तक खेले गए अन्य 14 सीजन में पहला क्वालिफायर खेलने वाली टीमों ने ही ट्रॉफी उठाई है। यही नहीं 2018 के बाद से अब तक पहला क्वालिफायर खेलने वाली टीम ने ही खिताब को अपने नाम किया है। ऐसे में इतिहास को देखें, तो इसकी संभावना है कि क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमा ले। बता दें कि 2011 में आईपीएल में प्लेऑफ का नियम आया था और उससे पहले सेमीफाइनल मैच होते थे।
बेंगलुरु और गुजरात के बीच पहला क्वालिफायरआईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। मुकाबला मंगलवार, 26 मई को होगा, जहां जीत हासिल करने वाली टीम सीधा फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम दूसरा क्वालिफायर खेलेगी।